आनन्द आसीवाल

🙏 नमस्ते कुकनवाली 🙏

आनन्द आसीवाल

(सरपंच पद हेतु उम्मीदवार)
📍 ग्राम पंचायत कुकनवाली

पारदर्शिताअधिकारमिलकर विकास

📞 9660000367

मतदान शुरू होने में बाकी

--दिन
--घंटे
--मिनट

16 नवंबर 2026 (सोमवार)
प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक

🗣️ मेरा वादा — मेरी सोच

गाँव में क्या काम होगा, यह आप तय करेंगे।

गाँव को क्या चाहिए, यह मैं अकेले तय नहीं करूँगा। बिजली, पानी, सड़क जैसे रटे-रटाए वादे करना आसान है, लेकिन गाँव की वास्तविक ज़रूरतों को समझे बिना वादे करना उचित नहीं है।

गाँव की ज़रूरतें, समस्याएँ और विकास की प्राथमिकताएँ ग्राम सभा में मिलकर तय होंगी।

मेरी प्राथमिकता कोई एक काम नहीं, बल्कि काम करने का तरीका है।

1

🔍 पारदर्शिता

पंचायत में कितना पैसा आया, कितना खर्च हुआ, कौन-सा काम स्वीकृत हुआ, कब होगा और उसकी वर्तमान स्थिति क्या है—इन सबकी जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होनी चाहिए।

पैसा जनता का है, इसलिए हिसाब भी जनता के सामने होना चाहिए।

उदाहरण के तौर पर, आपने मंडावरा (सीकर) में पारदर्शिता से जुड़ी पहल देखी होगी।

2

✊ अधिकार

पेंशन, खाद्य सुरक्षा, आवास और अन्य सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों का अधिकार है, किसी की मेहरबानी नहीं।

सर्वे के माध्यम से पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करूँगा।

गाँव में शिकायत और सुझाव देने की व्यवस्था होगी—ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से। साथ ही, शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी भी संबंधित व्यक्ति को मिलनी चाहिए।

3

🏛️ मिलकर विकास — सक्रिय ग्राम सभा

ग्राम सभा निर्धारित समय पर होगी और उसमें गाँव के लोग खुलकर अपनी बात रख सकेंगे।

गाँव का विकास कहाँ, किस काम से और किस प्राथमिकता के आधार पर होगा—इन फैसलों में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

मेरे संकल्प

1

ग्रामीणों की समस्या समाधान के लिए कॉल/व्हाट्सअप्प सेण्टर की स्थापना।

2

शिकायत/सुझाव प्रणाली (ऑनलाइन/ऑफलाइन) की स्थापना करना।

3

ग्रामपंचायत मुख्यालय पर सक्रिय ई-मित्र सेवा उपलब्ध करवाना।

4

ग्राम पंचायत आपके द्वार। KYC, पैंशन सत्यापन जैसी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध करवाना।

5

विद्यार्थियों के लिए खेल, शिक्षा, तकनीकी विकास के लिए संसाधन और ट्रेनिंग की समुचित उपलब्धता करवाना।

6

मूलभूत सुविधाएं (बिजली/पानी/सड़क) की समुचित उपलब्धता।

मैं अभी रटे-रटाए वादे नहीं करना चाहता। पहले गाँव की वास्तविक ज़रूरतें समझना और फिर मिलकर प्राथमिकताएँ तय करना ज़रूरी है।

👨‍👩‍👧 ग्रामवासियों से एक अपील

बड़ों का अनुभव अनमोल है। आपसे विनम्र निवेदन है कि युवाओं और महिलाओं को इस सोच के बंधन में न बाँधें कि “हमारे घर का वोट तो वहीं जाता है।”

उन्हें उम्मीदवारों की सोच समझने और अपने विवेक से मतदान करने की स्वतंत्रता दें।

👨‍🎓 Gen Z और युवाओं से अपील

दिल्ली हो या देश का कोई कोना, Gen Z ने दिखाया है कि युवाओं की आवाज़ बदलाव की ताकत बन सकती है।

युवा साथियों, अपनी सोच बनाइए, सवाल पूछिए और अपने विवेक से वोट दीजिए। घर की परंपरा का सम्मान करें, लेकिन अपना निर्णय खुद लें।

युवा जागेगा, तभी गाँव आगे बढ़ेगा।

आपका वोट केवल पाँच साल नहीं, बल्कि गाँव का भविष्य तय करता है।

उम्मीदवारों की सोच, प्राथमिकताओं और उपलब्ध जानकारी को समझिए। सवाल पूछिए और फिर अपने विवेक से निर्णय लीजिए।

🤝 आइए, मिलकर गाँव के विकास में भागीदार बनें

यदि मेरी सोच आपको उचित लगती है, तो जुड़िए। गाँव की ज़रूरतों को समझने, समस्याओं को सामने लाने और विकास के फैसलों में भाग लेने के लिए मिलकर काम करें।